स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं पहुंचे जिलाधिकारी अंशुल सिंह

राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं पहुंचे जिलाधिकारी अंशुल सिंह
  • छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं का निरीक्षण कर बीते शनिवार विद्यालय में एक अतिथि शिक्षिका द्वारा छात्रा की पिटाई के आरोप एवं इससे संबंधित वायरल वीडियो के मामले की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही संबंधित छात्रा के माता-पिता से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से भी बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की समिति गठित की गई थी। समिति की जांच रिपोर्ट में संबंधित अतिथि शिक्षिका की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालय में अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट अथवा दंडात्मक कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए काउंसलिंग, संवाद एवं अन्य सकारात्मक तरीकों को अपनाया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके अभिभावकों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से मुलाकात कर बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन तथा विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाए जा रहे विषयों, शिक्षकों की उपलब्धता तथा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों द्वारा फुटबॉल खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर उन्होंने विद्यालय में खेल सुविधाओं को विकसित करने तथा मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए आवश्यक मैदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क से विद्यालय तक पहुंच मार्ग की स्थिति को भी ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालय में पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें