स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण
  • सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भैंसवाड़ा फार्म में निर्माणाधीन गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गौवंश के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए गौशाला में पशुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, जल निकासी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क और गौशाला भवन के बीच सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने को कहा, जिससे भवन एवं परिसर को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने भवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक निर्माण कार्य कराने के साथ ही बरसात के दौरान पानी जमा न हो, इसके लिए समुचित जल निकासी की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही गौशाला के भीतर पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश और हवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में 10 सौर ऊर्जा लाइट लगाने के निर्देश दिए, जिससे रात्रि के समय परिसर में पर्याप्त रोशनी बनी रहे। जंगली जानवरों से गौवंश की सुरक्षा के लिए गौशाला के चारों ओर मजबूत एवं व्यवस्थित घेराबंदी कराने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने भवन की खिड़कियों एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर मच्छररोधी जाली लगाने तथा हवा के बेहतर आवागमन की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि गर्मी, बरसात एवं अन्य मौसमों को ध्यान में रखते हुए गौशाला परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जाए। भवन निर्माण के साथ ही पशुओं के रहने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए तथा पानी, रोशनी, हवा और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें