स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

दिनेश सिंह मंगला बने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन

दिनेश सिंह मंगला बने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन
  • कार्बेट में दोबारा जिम्मेदारी, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करना और पोचिंग रोकना होगी प्राथमिकता।

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। शासन ने खटीमा निवासी दिनेश सिंह मंगला को कार्बेट टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ वार्डन (वन्य जीव प्रतिपालक) के पद पर तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। गुरुवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए। दिनेश सिंह मंगला पूर्व में भी इस महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए शासन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त वन्य जीव प्रतिपालक दिनेश सिंह मंगला ने अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त प्रतिपालक मंगला ने कहा कि रिजर्व क्षेत्र में अवैध शिकार (पोचिंग) को सख्ती से रोका जाएगा। वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और उनमें सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इंसानों और जंगली जानवरों के बीच होने वाले टकराव को न्यूनतम करने की दिशा में प्राथमिकता से काम किया जाएगा। किसी भी हादसे की स्थिति में पीड़ित पक्ष को त्वरित मुआवजा दिलाने का आकलन व प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दिनेश सिंह मंगला को दोबारा कार्बेट टाइगर रिजर्व का वाइल्ड लाइफ वार्डन बनाए जाने पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। क्षेत्रवासियों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है और मंगला को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें