स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाब

धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाब

फतेहपुर बाराबंकी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को धूमधाम से विसर्जन जुलूस निकाला गया। फूलों से सजे रथ और बग्घियों पर विराजमान गणपति की प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर झूमते रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। माता माली बाग, संतोषी माता मंदिर, यशोदा मंदिर, हनुमान मंदिर, पचघरा, दलमंडी, जोशी टोला, काजीपुर सहित अन्य स्थानों से प्रतिमाओं को सजाकर रथों पर विराजमान किया गया। 

आरती और पूजन के बाद विसर्जन यात्रा शुरू हुई। पटेल चौराहा और ब्लॉक तिराहा पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी हुआ। मेन रोड, पटेल नगर, जोशी टोला समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जल और मिष्ठान का वितरण किया। जुलूस भगवान महावीर मार्ग, मुंशीगंज, मस्तान रोड, बेलहरा चौराहा, पटेल चौराहा, सट्टी बाजार और तहसील होते हुए श्रीशक्तिधाम महादेव तालाब पहुंचा। तहसील में अधिवक्ता राजीव नयन तिवारी के संयोजन में हरनाम सिंह वर्मा, गणेश शंकर मिश्रा समेत अधिवक्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।

‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’ से गूंजा सरोवर

श्री शक्तिधाम महादेव तालाब पहुंचते ही गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। विसर्जन स्थल के सभी घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे। ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के बीच देर शाम सभी प्रतिमाओं का एक-एक कर सरोवर में भावपूर्ण ढंग से विसर्जन किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें