स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

जागरण में शिव महिमा में झूमे भक्तजन

जागरण में शिव महिमा में झूमे भक्तजन
  • कावड़ यात्रा के बाद पिछले 26 वर्ष से जागरण कार्यक्रम किया जा रहा है आयोजित । ​

पायनियर समाचार सेवा। ​सितारगंज। श्री शिव कांवड़ सेवा समिति की ओर से श्री मोनी बाबा मंदिर रविवार को जागरण का आयोजन हुआ। रातभर भक्तजन शिव महिमा में झूमते रहे। सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। काविड़यों की ओर से कावड़ यात्रा के बाद पिछले 26 वर्ष से जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पंडित दिनेश भट्ट ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाकर किया गया।
पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महंत श्री नागा बाबा राधे गिरी जी महाराज, महंत आनंद बोरा, सभासद दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, नितिन चौहान, पंकज गहतोड़ी, अविनाश वाल्मीकी ने भगवान भोले की आरती कर शुभारम्भ किया। ​श्री बालाजी जागरण पार्टी के सहयोग से सजे दरबार में आमंत्रित भजन गायक जीत मिश्रा ‘अल्बेला’ (पलिया बहराइच) और हिमांशु राणा (रुद्रपुर) सचिन सुरीला सितारगंज ने भजनों से समां बांधा। पूरा पंडाल हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। ​सिद्धार्थ महाकाल झांकी (काशीपुर) की प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया और मां कात्यायनी म्युजिशियन ग्रुप (किच्छा) के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन धुनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। यहां प्रिंस गुप्ता, संजय गोयल, नरेश ठाकुर, दीपक चौहान, राधेश्याम, पंकज बोरा, शक्ति त्रिपाठी, रुद्र दुबे, अतुल शर्मा, अजय शर्मा, लक्की बब्बर, मोनू शर्मा मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें