स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

685 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हर माह होगा सत्यापन

685 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हर माह होगा सत्यापन

685 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हर माह होगा सत्यापन, पोर्टल पर देनी होगी प्रगति रिपोर्ट

गाजियाबाद। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास की गई लगभग 685 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की अब हर माह निगरानी और सत्यापन किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को परियोजनाओं की प्रगति की मासिक रिपोर्ट निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यदायी संस्थाओं को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। विभागों को यह जानकारी देनी होगी कि शिलान्यास के बाद अब तक कितना कार्य पूरा हुआ, कितनी धनराशि व्यय हुई तथा निर्माण कार्य किस चरण में है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की अलग-अलग प्रगति रिपोर्ट तैयार कर समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी परियोजना में किसी प्रकार की बाधा आती है, तो उसका कारण भी रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके।

57 परियोजनाओं पर होंगे 685 करोड़ रुपये खर्च

गत माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की 57 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था, जिन पर लगभग 685 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें सड़क, सीवर, पेयजल, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इन सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है।

ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं और विभागाध्यक्षों को हर माह निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। मासिक सत्यापन और ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हों।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें