स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर होटल मालिक की अंतरिम जमानत याचिका पर जेल प्रशासन से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर होटल मालिक की अंतरिम जमानत याचिका पर जेल प्रशासन से मांगा जवाब

नई दिल्ली। मालवीय नगर के होटल मालिक की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को जेल प्रशासन को आरोपित लवकेश बजाज के स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। अदालत ने उक्त आदेश तब दिया जब आरएमएल अस्पताल ने अदालत को सूचित किया कि 15 सितंबर को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लवकेश बजाज के होटल में तीन जून को लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई थी। अदालत ने जेल प्रशासन को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 21 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

लवकेश बजाज की तरफ से कहा गया कि सिर्फ स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई है, लेकिन कोई पूरी डिस्चार्ज समरी दाखिल नहीं की गई है। यह भी कहा कि लवकेश बजाज न्यायिक हिरासत में बेहोश हो गए थे और उनके शरीर पर खुले घाव हैं। इसके लिए उनकी देखभाल की जरूरत है। दलीलें सुनने के बाद पीठ ने जेल प्रशासन को उनकी मेडिकल हालत पर रिपोर्ट पेश करने को कहा। मंगलवार को अदालत ने आरएमएल को लवकेश बजाज की मेडिकल हालत पर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें