स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

लखनऊ में बनेगी सैन्य पर्यटन की नई पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

लखनऊ में बनेगी सैन्य पर्यटन की नई पहचान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैयार की गई ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का 30 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। भारतीय नौसेना की वीरता, शौर्य और तकनीकी क्षमता को समर्पित यह विशेष वाटिका राजधानी के सीजी सिटी क्षेत्र में विकसित की गई है। इसे योगी सरकार की ओर से प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ भारतीय नौसेना के वीर सेनानियों को समर्पित एक प्रेरणादायक स्थल है। यह न सिर्फ सैन्य इतिहास को करीब से जानने का अवसर देगा, बल्कि युवाओं और बच्चों में राष्ट्रभक्ति तथा सेना के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करेगा।

राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर जुड़ेगा नया आकर्षण

पर्यटन मंत्री के मुताबिक, ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ लखनऊ के पर्यटन मानचित्र पर एक नए और अनोखे गंतव्य के रूप में उभरेगी। भारतीय नौसेना एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त सहयोग से तैयार इस परियोजना को अत्याधुनिक ओपन एयर म्यूजियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां आने वाले पर्यटक भारतीय नौसेना के इतिहास, युद्ध अभियानों, तकनीकी दक्षता और समुद्री सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

आईएनएस गोमती बनेगा मुख्य आकर्षण

इस वाटिका का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय नौसेना का सेवानिवृत्त युद्धपोत आईएनएस गोमती होगा। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को सेवा से रिटायर हुआ था और अब इसे यहां प्रदर्शित किया गया है।

इसके अलावा वाटिका में एंकर, एके-726 मीडियम रेंज तोप, सीईटी-53एम पनडुब्बी अवरोध, जिफ-101 लॉन्चर विद आरजे, कैपस्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर जैसे कई नौसैनिक उपकरण भी प्रदर्शित किए गए हैं, जिन्हें देखकर लोग भारतीय नौसेना की ताकत और तकनीकी क्षमता को करीब से समझ सकेंगे।

युवाओं में बढ़ेगा सैन्य सेवाओं के प्रति आकर्षण

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह वाटिका भविष्य में देश के प्रमुख सैन्य पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सकती है। यहां आने वाले बच्चे और युवा भारतीय सेना और नौसेना के शौर्य को जानेंगे, जिससे उनमें देशसेवा और रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रतीक होगी। सरकार का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले वीर जवानों के बलिदान और पराक्रम को समझे और उनसे प्रेरणा ले।

‘नौसेना शौर्य वाटिका’ के उद्घाटन को लेकर राजधानी में खास उत्साह देखने को मिल रहा है और माना जा रहा है कि यह स्थल आने वाले समय में लखनऊ की नई पहचान बन सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें