स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानमीरजापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचानयुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानी

इटली से भिड़ेगी गत चैंपियन भारत की पुरुष टीम, गुकेश की लाइव रेटिंग 2700 से नीचे

इटली से भिड़ेगी गत चैंपियन भारत की पुरुष टीम, गुकेश की लाइव रेटिंग 2700 से नीचे

समरकंद (उज्बेकिस्तान)। गत चैंपियन भारतीय पुरुष टीम को 46वें शतरंज ओलंपियाड के तीसरे दौर में इटली की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। शुरुआती दो मुकाबलों में अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला उसकी वास्तविक मजबूती की परीक्षा माना जा रहा है। इटली के शुरुआती चार बोर्ड पर ग्रैंडमास्टर खिलाड़ी मौजूद हैं।

भारत ने ओलंपियाड के पहले दौर में थाईलैंड को 3-1 से शिकस्त दी थी, जबकि दूसरे दौर में इंडोनेशिया के खिलाफ उसे 2.5-1.5 से जीत मिली। हालांकि, इन दोनों मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर का नहीं रहा और कई बाजियों में उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

विश्व चैंपियन डी. गुकेश के लिए भी शुरुआती दो दौर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। दूसरे दौर में इंडोनेशिया के सत्रिया दुटा चहाया के खिलाफ बाजी ड्रॉ रहने के बाद उनकी लाइव रेटिंग 2699.5 अंक हो गई और वह 2700 की रेटिंग सीमा से नीचे चले गए। गुकेश की सर्वोच्च रेटिंग 2794 रही है, जो उन्होंने अक्टूबर 2024 में हासिल की थी।गुकेश ने सितंबर 2022 में 16 साल की उम्र में 2699 से छलांग लगाकर 2726 रेटिंग अंक हासिल किए थे। इसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ा और दिसंबर 2024 में 18 साल की उम्र में वह सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने।

ओलंपियाड के पिछले दो संस्करणों में गुकेश भारत के लिए शीर्ष बोर्ड पर उतरे थे और दोनों बार उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार टीम प्रबंधन ने उन्हें चौथे बोर्ड पर उतारने का फैसला किया है। ऐसे में इटली के खिलाफ मुकाबले में गुकेश से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।तीसरे दौर में भारत की ओर से आर. प्रज्ञानानंदा का सामना लोरेंजो लोदिची से, अर्जुन एरिगैसी का लुका मोरोनी जूनियर से, निहाल सरीन का फ्रांसेस्को सोनिस से और गुकेश का साबिनो ब्रुनेल्लो से होगा।

महिला टीम की भी जीत की राह जारी

भारतीय महिला टीम ने ओलंपियाड में पुरुष टीम से बेहतर शुरुआत की है। उसने पहले दौर में डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया, जबकि दूसरे दौर में फिनलैंड को 3.5-0.5 से मात दी। अब तीसरे दौर में भारतीय महिला टीम का सामना यूनान से होगा। कोनेरू हम्पी के सामने स्तावरोउला त्सोलाकिदू, दिव्या देशमुख के सामने अनास्तासिया अव्रामिदू, वंतिका अग्रवाल के सामने एकातेरिनी पावलीदू और बी. सविता श्री के सामने एंटोनिया क्रिस्टोदौलाकी होंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें