स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

दीपिका-रणवीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद, प्रेग्नेंसी के बीच माता-पिता संग पहुंचे कपल; वायरल हुई तस्वीरें

दीपिका-रणवीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद, प्रेग्नेंसी के बीच माता-पिता संग पहुंचे कपल; वायरल हुई तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में है। इसी बीच दोनों ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को दीपिका और रणवीर पारंपरिक भारतीय परिधान में मंदिर पहुंचे। इस दौरान रणवीर के माता-पिता भी उनके साथ नजर आए।

मंदिर पहुंचते ही कपल को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां जमा हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच दीपिका और रणवीर ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया। मंदिर से बाहर आते समय दोनों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ट्रेडिशनल लुक में दिखा कपल

सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के दौरान दीपिका और रणवीर का पारंपरिक अंदाज देखने को मिला। रणवीर सिंह ने पर्पल रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहना हुआ था। वहीं दीपिका पादुकोण खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले रंग-बिरंगे सूट में नजर आईं।दीपिका ने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ था। उनके इस ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का ध्यान खींचा। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आए और मंदिर के बाहर मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।इस दौरान रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी और मां अंजू भवनानी भी उनके साथ मौजूद रहे। परिवार के साथ मंदिर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

बेटी दुआ के जन्म से पहले भी पहुंचे थे मंदिर

दीपिका और रणवीर के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जाना खास रहा है। इससे पहले सितंबर 2024 में भी दोनों भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। उस समय दीपिका अपनी पहली संतान के जन्म से पहले प्रेग्नेंट थीं।

बाद में सितंबर 2024 में कपल के घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा। अब दूसरे बच्चे के आने की खबरों के बीच एक बार फिर दोनों का सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचना फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक दिन पहले रणवीर ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

सिद्धिविनायक मंदिर जाने से एक दिन पहले रणवीर सिंह अकेले लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे। गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे।अब दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने के बाद कपल के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बेटी दुआ के साथ शेयर किया था प्रेग्नेंसी फोटोशूट

कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में दोनों सफेद कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आए थे, जबकि नन्हीं दुआ अपने माता-पिता के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दिखाई दी थीं।तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा था कि बेबी दुआ और उनके दिल और बड़े हो रहे हैं और उन्होंने फैंस के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया था।दीपिका और रणवीर की जिंदगी में एक बार फिर नए मेहमान के आने की तैयारियों के बीच परिवार का मंदिर जाकर आशीर्वाद लेना फैंस के लिए भी खास पल बन गया है। अब फैंस को कपल के दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें