स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मोबाइल व्यापारी का शव, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मोबाइल व्यापारी का शव, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर रविवार सुबह एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज देहरामऊ निवासी मुकेश वर्मा (42) के रूप में हुई है, जो गोसाईंगंज कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाते थे। आई-20 कार शनिवार शाम से ही नहर किनारे सूनसान जगह पर खड़ी देखी गई थी। रविवार सुबह जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो चालक की सीट पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था। गाड़ी के तीन दरवाजे अंदर से लॉक थे, जबकि ड्राइवर साइड का दरवाजा अनलॉक था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार सुबह से लापता थे मुकेश

मुकेश वर्मा शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी कार से दुकान के लिए निकले थे। शाम तक जब उनका मोबाइल बंद आने लगा और वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

जमीन विवाद और धमकियों का आरोप

मृतक की पत्नी तरुण चौधरी ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि दो साल पहले पति का कैंसर का इलाज कराने के लिए उन्होंने जमीन बेची थी। आरोप है कि जमीन खरीदने वाले कुछ लोगों ने पूरा भुगतान नहीं किया था और बकाया पैसे मांगने पर मुकेश को लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

पुलिस का बयान

प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के जाहिर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें