स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

नाले में मिला मजदूर का शव पुलिस जांच में जुटी

नाले में मिला मजदूर का शव पुलिस जांच में जुटी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के कुशमौरा गांव में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान कुशमौरा निवासी संजीत गौतम (50वर्ष) के रूप में हुई। संजीत मजदूरी का कार्य करता था। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे साइकिल से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव को पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान संजीत गौतम के रूप में की। पुलिस के मुताबिक शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक की जेब से शराब के दो क्वार्टर भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे की हालत में संजीत नाले में गिर गया होगा और लंबे समय तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक अपने पीछे पत्नी रंजीता तथा दो बेटे विवेक और विशाल को छोड़ गया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें