स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव

पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
  • काकोरी के रेवरी गांव में हादसा देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान
  • मछुआरे ने तालाब से निकाला शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के रेवरी गांव में बुधवार शाम तालाब तैरकर पार करते समय गहरे पानी में डूबे 35 वर्षीय युवक बल्लू यादव का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। हादसे के बाद बुधवार देर रात तक पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में युवक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह गांव के मछुआरे राजू कश्यप ने तालाब में उतरकर तलाश की और काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

रेवरी गांव निवासी बल्लू यादव पुत्र प्यारे लाल यादव बुधवार शाम करीब 6:15 बजे तालाब तैरकर पार कर रहे थे। बताया गया कि तालाब के गहरे हिस्से में पहुंचते ही वह अचानक पानी में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पुलिस की निगरानी में देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। फायर सर्विस और एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई थी।

अंधेरा होने और तालाब में पानी अधिक गहरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। गुरुवार सुबह दोबारा तालाब में तलाश शुरू की गई। इसी दौरान गांव के मछुआरे राजू कश्यप ने तालाब में उतरकर खोजबीन की। काफी प्रयास के बाद बल्लू का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें