स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

नहर में पड़ा मिला एक अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस 

नहर में पड़ा मिला एक अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव औंधे मुंह पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई पड़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पानी में लंबे समय तक शव के पड़े रहने के कारण शरीर फुल चूका था और चेहरे व हाथों की त्वचा काफी हद तक गल चुकी थी व शरीर से खून का रिसाव भी हो रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मामपुर बाना निवासी अवधेश शर्मा(61)पुत्र स्व.तुलसीराम शर्मा के रूप में हुई।

शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह नहर तक खुद पहुंचे थे,किसी हादसे का शिकार हुए या मौत के पीछे कोई अन्य परिस्थिति रही,हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और न ही किसी व्यक्ति पर कोई आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अवधेश पहले निजी नौकरी करते थे लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी,इसके बाद वह शराब पीने के आदी हो गए थे,परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

बड़ा बेटा अतुल शर्मा दिल्ली में रहकर निजी नौकरी करता है,जबकि छोटा बेटा अभिषेक शर्मा(मिथुन) निजी तौर पर जेसीबी चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शरीर फूल गया था और चेहरे तथा हाथों की त्वचा गलकर निकलने लगी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवधेश को आखिरी बार कब और कहां देखा गया था।

थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बरगदी नहर पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था,जिसकी पहचान अवधेश शर्मा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा,परिजनों की तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें