स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का गला रेता शव

मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का गला रेता शव

झोपड़पट्टी के बाहर लगा था मोरंग का ढेर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराबीरवा स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर-बी में सोमवार सुबह एक मजदूर का शव को मोरंग के ढेर पर पड़ा मिला। शव को देख मृतक के मजदूर साथी ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलन करा मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हत्यारे और हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। मूलरूप से जनपद उन्नाव के मौरांवा का रहने वाला पेशे से मजदूर शुभम् कृष्णानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिगवां के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-बी स्थित एसबीआई शाखा के पीछे झोपड़ी बना कर अपनी पत्नी राखी, चार वर्षीय बेटी आकांक्षा व दो सालों विपिन, अंकित व सरहज सोनी निवासी लालगंज रायबरेली संग रहता है।

शुभम् की माने तो रविवार उसकी बेटी आकांक्षा का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी का आयोजन कर उसने ठेकेदार अविनाश व मुंशी राजन साहू के पास काम करने वाले अपने 32 वर्षीय करीबी मजदूर मित्र रामबाबू मौर्य पुत्र गोविंद प्रसाद निवासी गोलाकुआं काकोरी को अपनी झोपड़ी में बुलाया। शाम लगभग सात बजे मृतक रामबाबू अपने साथी सुरेन्द्र और मामू संग बुलेट बाइक से आए और केक काट कर तीनों बुलेट से चले गए। शुभम् ने बताया कि रामबाबू और मामू ने शराब पी रखी थी जबकि सुरेन्द्र सामान्य दिख रहा था।

रात में गर्मी से बचने के लिए शुभम् झोपड़ी से निकल अपनी पत्नी, बेटी, दोनों सालों व सरहज के साथ पास स्थित एक प्लाजा में सोने चला गया। सोमवार सुबह लगभग छह बजे सौच के लिए उठे शुभम् ने देखा कि झोपड़पट्टी के पास पड़े मौरंग के ढेर पर रामबाबू मौर्य खून से लथपथ पड़ा था। मृतक रामबाबू को खून से लथपथ देख शुभम् ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुला साक्ष्य संकलन करा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी वसंत कुमार रल्ला पल्ली ने कहा कि जल्द ही हत्या के अज्ञात आरोपियों को पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। वहीं रामबाबू की हत्या की सूचना पाकर पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामबाबू के परिवार में पिता गोविंद प्रसाद, मां राजकुमारी, भाई लवकुश, श्याम बाबू, पत्नी पुष्पा व दो बेटियां लाडो और समीक्षा हैं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

मजदूर की हुई हत्या के बाद स्थानीय कृष्णानगर पुलिस हत्या आरोपी की तलाश में घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। वहीं कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया घटना स्थल के आसपास लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं और हत्यारों की तलाश में तीन टीम गठित कर तलाश की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें