स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

खेत में दबा मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

खेत में दबा मिला 32 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका
  • कुत्तों ने मिट्टी खोदकर शव का हिस्सा निकाला बाहर
  • -पत्नी और साथ रहने वाले व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध
पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
तिगांव थाना क्षेत्र के मोजाबाद गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में दबा हुआ 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। कुत्तों ने मिट्टी खोदकर शव का कुछ हिस्सा बाहर निकाल दिया था। खेत में काम करने पहुंचे लोगों ने शव का हिस्सा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और मंझावली क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
मृतक की पहचान श्यामवीर निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मोजाबाद गांव में खेत पट्टे पर लेकर खेती करता था और अपनी पत्नी के साथ खेतों के पास ही रहता था। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी रहता था।
पांच दिन से लापता था युवक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्यामवीर करीब पांच दिन से लापता था, लेकिन उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई थी। सोमवार को खेत में काम करने पहुंचे लोगों ने कुत्तों को मिट्टी खोदते देखा। पास जाकर देखने पर शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।
हत्या के बाद शव दबाने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि श्यामवीर की हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में दफना दिया गया। मामले में मृतक की पत्नी और उसके साथ रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी दोनों की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हत्या के कारणों, घटना के समय और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात किया है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें