स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोलीभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली

डीसीपी ने थानों का किया औचक निरीक्षण,पुराने मामलों, फ़रार आरोपियों तक ली ख़बर 

डीसीपी ने थानों का किया औचक निरीक्षण,पुराने मामलों, फ़रार आरोपियों तक ली ख़बर 

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। अपराध पर लगाम लगाने और थानों की हकीकत जानने के लिए डीसीपी लखनऊ उत्तरी अमित कुमार आनंद ने क्षेत्र के सैरपुर,इटौंजा व महिंगवा थानों का शनिवार दोपहर औचक निरीक्षण किया। डीसीपी के पहुंचते ही थानों में मौजूद पुलिस कर्मियों में हलचल बढ़ गई। उन्होंने थानों के जरूरी रिकॉर्ड देखने के साथ पुराने मामलों की स्थिति जानी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। महिंगवा थाने में डीसीपी ने त्योहार रजिस्टर,महिला हेल्प डेस्क,बीट बुक,ऑर्डर बुक,कंप्यूटर कक्ष और जीडी समेत जरूरी रिकॉर्ड देखें।

उन्होंने महिला संबंधित शिकायतों की जानकारी ली और पुलिस कर्मियों को लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इटौंजा थाने में डीसीपी ने हवालात,माल खाने के साथ थाने के रिकॉर्ड और सीसीटीएनएस की जांच की,उन्होंने लंबे समय से चल रहे मामलों की जानकारी ली और उन्हें जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। सैरपुर थाने में भी डीसीपी ने थाने की व्यवस्था और रिकॉर्ड की जांच की।

उन्होंने पुराने मामलों को लंबित रखने के बजाय समय से निपटाने और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिकायतों पर समय से कार्रवाई हो और अपराध करने वाले के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के दौरान इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन सिंह, महिंगवा प्रभारी राधेश्याम मौर्या,सैरपुर प्रभारी मनोज कोरी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें