स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचेंगे सीएम योगी, करेंगे हवाई सर्वेक्षण; राहत शिविर में पीड़ितों से मिलेंगे

वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचेंगे सीएम योगी, करेंगे हवाई सर्वेक्षण; राहत शिविर में पीड़ितों से मिलेंगे

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। गंगा और वरुणा नदी के बढ़े जलस्तर के चलते शहर के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वह बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 4:10 बजे से 4:50 बजे तक वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान गंगा और वरुणा नदी के किनारे के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधे संवाद करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचने से पहले गोरखपुर से आजमगढ़ जाएंगे। आजमगढ़ में एक प्रस्तावित निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह हेलीकॉप्टर से वाराणसी पहुंचेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन जाएंगे, जहां बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

इसके बाद करीब 5:15 बजे मुख्यमंत्री शिवपुर स्थित विद्या विहार इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचेंगे। यहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। साथ ही प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।राहत शिविर में करीब 40 परिवार रह रहे हैं, जिनमें 65 पुरुष, 60 महिलाएं, 34 बच्चे और 6 बुजुर्ग शामिल हैं। मुख्यमंत्री इन लोगों से सीधे बातचीत कर भोजन, स्वास्थ्य, रहने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर फीडबैक ले सकते हैं।

मुआवजे और राहत व्यवस्था पर भी होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और मुआवजे की स्थिति की भी जानकारी लेंगे। प्रशासन से यह भी फीडबैक लिया जाएगा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं किस तरह उपलब्ध कराई जा रही हैं।मुख्यमंत्री के संभावित प्रोटोकॉल को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी भी ले चुके हैं बाढ़ की जानकारी

वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अधिकारियों से जानकारी ले चुके हैं। बताया गया कि प्रधानमंत्री ने काशी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और महापौर अशोक तिवारी से फोन पर बाढ़ के हालात पर चर्चा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत शिविर में लोगों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे सड़क मार्ग से रवाना होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार करीब 6:30 बजे वह श्री काल भैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे।दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सीधे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे में एक ओर जहां बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं और राहत कार्यों की समीक्षा होगी, वहीं दूसरी ओर काशी के प्रमुख मंदिरों में उनका धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें