स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

कुशीनगर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, फाजिलनगर का नाम बदलकर होगा ‘पावागढ़’

कुशीनगर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, फाजिलनगर का नाम बदलकर होगा ‘पावागढ़’

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर दौरे के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए फाजिलनगर का नाम बदलकर ‘पावागढ़’ करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र अब भगवान महावीर की तपोभूमि और ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप ‘पावागढ़’ के नाम से जाना जाएगा। उनके इस ऐलान के बाद क्षेत्र में नई चर्चा शुरू हो गई है।

मंगलवार को कुशीनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फाजिलनगर क्षेत्र के विकास और जनता की मांगों को पूरा करने के लिए यहां के जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास करते रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए इसके नाम परिवर्तन का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब फाजिलनगर को आधिकारिक रूप से ‘पावागढ़’ के रूप में मान्यता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र भगवान महावीर से जुड़ी ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को समेटे हुए है। ऐसे में इसका नाम उसी पहचान के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है कि उनका क्षेत्र अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के नाम से पहचाना जाए।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि लगभग 498 वर्ष पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि पर स्थित मंदिर को विदेशी आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त किया गया था, लेकिन सदियों तक चले संघर्ष और करोड़ों लोगों की आस्था के बल पर वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका।

सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई जाती तो राम मंदिर का निर्माण पहले ही हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने वर्षों तक इस मुद्दे को लटकाए रखा और मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संकल्प और जनसमर्थन के कारण ही राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो पाया।

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र में मतदाताओं की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि जनता का एक वोट केवल स्थानीय प्रतिनिधि चुनने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका प्रभाव प्रदेश और देश की नीतियों तक दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर, तमकुहीराज, पडरौना, खड्डा, कसया और रामकोला जैसे क्षेत्रों में डाला गया वोट अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली तक अपनी ताकत दिखाता है।

उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया और देश की सुरक्षा को मजबूत करने वाले कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत नेतृत्व और जनसमर्थन के बल पर भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बना रहा है।

फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ किए जाने की घोषणा को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फैसले से क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें