स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

हल्द्वानी में स्वच्छता का महाअभियान, रेलवे स्टेशन से राम मंदिर तक चला सफाई अभियान

हल्द्वानी में स्वच्छता का महाअभियान, रेलवे स्टेशन से राम मंदिर तक चला सफाई अभियान

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के चौथे दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर महासफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और राम मंदिर क्षेत्र में व्यापक सफाई की गई।

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर नगर निगम और भारतीय रेलवे की टीम ने संयुक्त रूप से श्रमदान किया। स्टेशन परिसर, पटरियों के आसपास, यात्री विश्राम स्थलों और सार्वजनिक क्षेत्रों से कूड़ा व प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया। नालियों और गंदगी वाले स्थानों की भी सफाई की गई। बस स्टेशन और राम मंदिर क्षेत्र में भी जमा कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस तोलिया, रेलवे अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम की टीम, एएनएम और पीएमयू टीम ने अभियान में सहभागिता की। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें