स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

चौक स्टेडियम ने जीता जूनियर बालक कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब

चौक स्टेडियम ने जीता जूनियर बालक कबड्डी चैम्पियनशिप का खिताब
  • इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर लखनऊ जनपद की जूनियर बालक कबड्डी टीम का भी चयन किया गया है।

लखनऊ, पायनियर। जिला कबड्डी एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में अवध पब्लिक स्कूल रजनी खण्ड में आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैम्पियनशिप-2026 के फाइनल मुकाबले में चौक स्टेडियम ने चाइलॉजी क्लब को 31-08 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाइलॉजी क्लब ने लखनऊ वारियर्स को 24-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चौक स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा अकादमी को 35-19 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके बाद फाइनल में चौक स्टेडियम ने शुरू से ही शानदार खेल दिखाते हुए चाइलॉजी क्लब को 31-08 से पराजित कर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर लखनऊ जनपद की जूनियर बालक कबड्डी टीम का भी चयन किया गया है।

चयनित टीम आगामी 12 एवं 13 सितम्बर को बस्ती जनपद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेगी।प्रतियोगिता के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अनूप शुक्ला, सीजी शुक्ला, आईए सिद्दीकी, अजय मिश्रा, पी.सी. यादव, अरुण गौतम, वी.एन. झा एवं टिंकू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।जिला कबड्डी एसोसिएशन, लखनऊ की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले अवध पब्लिक स्कूल, रजनी खण्ड के प्रबंधन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें