चोरी के 6 शातिर गिरफ्तार ,लाखों का माल बरामद

छुटुमलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।
पकड़े गए आरोपियों में सन्नी, सौरभ, आशु निवासी जीवाला, शिवम उर्फ बिल्ला निवासी अल्लीवाला, टिंकू निवासी हाजीपुर और कैफ निवासी छुटमलपुर शामिल हैं। इन्हें कलसिया रोड पर आम के बाग में बनी ट्यूबवेल के पास से पकड़ा गया।
कब्जे से 9 वाशिंग मशीन मोटर, 8 इंडोर कूलिंग कॉइल, 4 बिजली केबल के टुकड़े और एक तोल कांटा बरामद हुआ है। आरोपियों ने हलवाना में ट्यूबवेलों से केबल चोरी और गणेशपुर की स्क्रैप फैक्ट्री से चोरी की वारदात कबूल की है।
पुलिस टीम में उ.नि. विजयपाल सिंह, अमित सोनी, शेषपाल सिंह सहित रोहित राणा, रोहित, लक्ष्मीप्रसाद, कुलदीप, अंकित, विपिन, सन्नी देवल शामिल रहे।



