स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

बच्चों ने अधिकारियों संग चलाया सफाई अभियान

बच्चों ने अधिकारियों संग चलाया सफाई अभियान

नोएडा। पायनियर समाचार सेवा।सेक्टर-105 स्थित सेंट्रल पार्क में शनिवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महा-सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में स्टेप बाय स्टेप स्कूल के छात्रों प्रशस्त कुमार, तिश्या पुरी, शिवनंदिनी धौल, यशवी टंडन और कबीर सिंह दयाल ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि बच्चों ने पार्क के विभिन्न हिस्सों से करीब 160 किलो कूड़ा एकत्र किया। इसके साथ ही पार्क में पौधरोपण भी किया गया।अभियान में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनीश दयाल, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी (होम) एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा, उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन और डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत सिंह ने भी हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बच्चों के साथ श्रमदान कर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश भाटी और सतीश मिश्रा की टीम ने अभियान में सहयोग किया तथा एकत्र कचरे का निस्तारण कराया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए की ओर से किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, महासचिव राजीव दुबलिश समेत अन्य पदाधिकारी और सेक्टरवासी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें