स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, गोरखनाथ मंदिर में टेका माथा

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, गोरखनाथ मंदिर में टेका माथा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच गए। गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचकर उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया।इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री का विशेष लगाव रहा है और गोरखपुर प्रवास के दौरान वह अक्सर मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। गोरखनाथ मंदिर परिसर और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में भी विशेष गतिविधियां देखी जा रही हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम चार बजे कचहरी पहुंचेंगे। यहां वह बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित परिचय समारोह में शामिल होंगे। समारोह में अधिवक्ताओं के साथ संवाद के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं में उत्साह है तथा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित कॉमन हॉल का लोकार्पण भी करेंगे। इस कॉमन हॉल के शुरू होने से महिला अधिवक्ताओं को बैठने, आपसी संवाद और आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें