स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ में, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ में, एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए। नामांकन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और प्रवेश-निकास व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। वहीं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने दी जाए। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

नामांकन रैली में पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में नोकझोंक


इधर, छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की रैली को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया गया कि रैली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को नियंत्रित किया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए कार्यकतार्ओं को पीछे हटाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें