स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

केन्द्र सरकार आधुनिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री

केन्द्र सरकार आधुनिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार 21वीं सदी का आधुनिक खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आज खेल विश्वविद्यालय से लेकर आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर तक देश में एक व्यवस्था तैयार की जा रही है। इस व्यवस्था में प्रतिभा को पहचानने से लेकर उसे दुनिया के मंच तक पहुंचने तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया संवाद सिर्फ खेल की बात करने का कार्यक्रम नहीं है। यह खिलाड़ियों के विचार और आकांक्षाओं को देश के सपनों से जोड़ने का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा, “हम अक्सर सुनते हैं कि एक स्वस्थ समाज के लिए खेल भावना का होना आवश्यक है। लेकिन मैदान में उतरे बिना इसे विकसित करना बहुत मुश्किल है। खेल हमें न केवल चैंपियन बनना सिखाता है बल्कि बेहतर प्रतिस्पर्धी बनना भी सिखाता है।”

नरेन्द्र मोदी ने बताया कि लालकिला से उन्होंने 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों की प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक व्यापक प्रतिभा खोज अभियान की घोषणा की थी। हमें केवल यह नहीं देखना है कि बच्चे किस खेल में रुचि रखते हैं, बल्कि यह भी देखना है कि कौन-सा खेल उनके लिए सबसे उपयुक्त है। हमें उन्हें उसी के अनुसार प्रशिक्षित करना होगा। इस मामले में आपको सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा। हमारी सरकार 21वीं सदी के लिए एक आधुनिक खेल प्रणाली विकसित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने लालकिला के अपने भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के समक्ष इस समय खेलों से जुड़ी एक बड़ी चुनौती है। भारत की टीम ओलंपिक के आधे खेलों में हिस्सा नहीं लेती और यह दशकों से चला आ रहा है। उन्होंने सर्फिंग और सपोर्ट क्लाइंबिंग का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, “हमारे देश के पास जनसंख्यिकी और भौगोलिक दोनों दृष्टि से स्थिति मजबूत है लेकिन फिर भी हमारा इन खेलों में मजबूत प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने कहा, “आज देश का प्रयास है कि इन खेलों में पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाए और आगे की बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया जाए।” प्रधानमंत्री ने इस दौरान 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी और मेजर ध्यानचंद को याद किया। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष पहले भारतीय सेना की एक हॉकी टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी और उस टीम में मेजर ध्यानचंद भी थे। वह टूर भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने का आधार है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें