स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
‘Aigiri Nandini’ गाने को लेकर संगीतकार के आरोप, मेकर्स ने हासिल किए सिंक राइट्स70 सागौन पेड़ों की जांच के बीच, ठेकेदार बेचैन...जांच अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंडराता रहाराहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलमुझसे वे लोग प्रश्न पूछ रहे हैं, जिनके शासन में एक भी भर्ती साफ-सुथरी नहीं रहीदिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक संबल दे रही विवाह प्रोत्साहन योजनाअनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगहडिस्चार्ज के 48 घंटे में नई चुनौती: ग्रासियास लिविंग दे रहा है मरीजों को सुरक्षित रिकवरी स्पेसपुरुष एकल में आशु बालियान समेत यूपी के आठ खिलाड़ी दूसरे दौर में, महिला व मिश्रित युगल में भी दिखा दम‘Aigiri Nandini’ गाने को लेकर संगीतकार के आरोप, मेकर्स ने हासिल किए सिंक राइट्स70 सागौन पेड़ों की जांच के बीच, ठेकेदार बेचैन...जांच अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंडराता रहाराहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलमुझसे वे लोग प्रश्न पूछ रहे हैं, जिनके शासन में एक भी भर्ती साफ-सुथरी नहीं रहीदिव्यांग दंपत्तियों को आर्थिक संबल दे रही विवाह प्रोत्साहन योजनाअनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगहडिस्चार्ज के 48 घंटे में नई चुनौती: ग्रासियास लिविंग दे रहा है मरीजों को सुरक्षित रिकवरी स्पेसपुरुष एकल में आशु बालियान समेत यूपी के आठ खिलाड़ी दूसरे दौर में, महिला व मिश्रित युगल में भी दिखा दम

20 व 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की सीडीओ ने की समीक्षा

20 व 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की सीडीओ ने की समीक्षा
  • धीमी प्रगति वाले विभागों को तेजी लाने के निर्देश।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में जनपद में संचालित 20 सूत्रीय एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की लक्ष्यवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति प्रत्येक विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल लक्ष्य प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों का वास्तविक और शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्यों के अनुरूप किए जाने वाले सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति में आने वाली बाधाओं का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करे, ताकि निर्धारित अवधि में सभी लक्ष्य पूरे किए जा सकें। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अपेक्षित प्रगति न होने वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करने के कड़े निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें