स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

गुरुग्राम में भरे बरसाती पानी में नाव चलाने वाली कंपनी कार्स-24 बैकफुट पर

गुरुग्राम में भरे बरसाती पानी में नाव चलाने वाली कंपनी कार्स-24 बैकफुट पर

गुरुग्राम। शहर में हाल ही में बरसात के जलभराव के दौरान भरे पानी में नाव चलाकर सवाल उठाने वाली कार्स-24 कंपनी ने माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि कंपनी का कोई 50 हजार का चालान नहीं हुआ। कंपनी ने लिखित में यह भी स्वीकार किया है कि उनका यह गैर जिम्मेदाराना काम था। कंपनी के इस गैर जिम्मेदाराना काम से कंपनी अधिकारियों की गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
गुरुग्राम में बारिश के दौरान जलभराव पर कंपनी ने नाव चलाकर एक पोस्ट की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई। कंपनी की अधिकारी की ओर से यह दावा किया गया कि पुलिस ने इस गतिविधि के लिए 50 हजार का चालान काटा है। जब पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया तो कंपनी बैकफुट पर आ गई। जारी बयान में कंपनी ने कहा कि चालान वाली बात गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई 50 हजार रुपये की रकम कोई ट्रैफिक चालान नहीं थी और न ही पुलिस ने इसके लिए कोई कार्रवाई की थी। 50 हजार रुपये की रकम मार्केटिंग एक्टिविटी के खर्च से जुड़ी थी। किसी पुलिस अथॉरिटी ने कोई चालान जारी नहीं किया था। कैंपेन का मकसद बाढ़ जैसी मुश्किल स्थिति में थोड़ा मजाक-मस्ती का माहौल बनाना था। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सडक़ पर नाव चलाने जैसे असुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना नहीं था। कंपनी ने गुरुग्राम प्रशासन, गुरुग्राम पुलिस और सभी संबंधित अधिकारियों से दिल से और बिना किसी शर्त के माफी मांगी। कंपनी ने माना कि कैंपेन गैर-ज़िम्मेदाराना था और इससे पुलिस पर गलत आरोप लगने से भ्रम पैदा हुआ। बयान में कहा गया कि जिन लोगों को इस पोस्ट से गलतफहमी हुई या बुरा लगा, उनसे भी कंपनी दिल से माफी मांगती है। कंपनी का मकसद पुलिस, सरकार या किसी सार्वजनिक संस्थान का अपमान करना नहीं था। कंपनी ने बताया कि इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए उचित आंतरिक कार्रवाई की गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें