स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

कप्तान भुवनेश्वर बोले- बहुत हुआ ‘अतिथि देवो भव:, इस बार ट्रॉफी लखनऊ फाल्कन्स जीतेगा

कप्तान भुवनेश्वर बोले- बहुत हुआ ‘अतिथि देवो भव:, इस बार ट्रॉफी लखनऊ फाल्कन्स जीतेगा

रघुबीर शर्मा। लखनऊ। यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन के आगाज से पहले लखनऊ के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तान मौजूद रहे। कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों की तैयारियों और खिताब की दावेदारी को लेकर बात रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे दिलचस्प जवाब लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का रहा। उनसे पूछा गया कि लखनऊ पिछले सीजन से यूपी टी20 लीग की मेजबानी कर रहा है, लेकिन टीम अब तक खिताब क्यों नहीं जीत सकी? सवाल सुनकर भुवनेश्वर कुमार मुस्कुराए और मजाकिया अंदाज में कहा, सर, आपको पता ही है, इंडिया में बोलते हैं न- अतिथि देवो भव:। तो हम बस वही परंपरा निभा रहे थे। उनके इस जवाब पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके गूंज उठे। हालांकि, इसके बाद भुवनेश्वर ने गंभीरता से टीम के प्रदर्शन की कमियों को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि टीम ने कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में विपक्षी टीमों ने बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि बतौर कप्तान वह टीम की गलतियों की जिम्मेदारी लेते हैं और इस बार टीम का लक्ष्य सिर्फ खिताब जीतना है।भुवी ने होम एडवांटेज को लेकर कहा कि इकाना लखनऊ का घरेलू मैदान जरूर है, लेकिन यूपी की सभी टीमें और खिलाड़ी इस मैदान से अच्छी तरह परिचित हैं। ऐसे में लखनऊ को मिलने वाला फायदा दूसरी टीमों को भी मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार टीम अपने प्रशंसकों और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने कहा कि हमारी टीम का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है, हमारी टीम लगातार तीन सीजन से फाइनल खेली है और खिताब भी जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि कप्तानी दबाव नहीं बल्कि चुनौती है और उनका प्रयास खिलाड़ियों को बिना दबाव अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करना होगा।

गत विजेता काशी रुद्रास की ओर से मौजूद उपेन्द्र यादव ने बताया कि हमारे कप्तान करन शर्मा अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि टीम का प्रशिक्षण शिविर कई सप्ताह से चल रहा है और चैंपियन के रूप में मैदान पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश होगी।

कानपुर सुपरस्टार्स के समीर रिजवी, नोएडा किंग्स के माधव कौशिक और गोरखपुर लायंस के आर्यन जुयाल ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच दिया है। इस बार टीमों में कई नए और ऊर्जावान खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें