स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

दोनों सगी बहनों ने बढ़ाया कैराना का मान, चमन आरा और शबिस्ता परवीन बनीं पीडीए की पैनल अधिवक्ता

दोनों सगी बहनों ने बढ़ाया कैराना का मान, चमन आरा और शबिस्ता परवीन बनीं पीडीए की पैनल अधिवक्ता

शामली। कस्बा कैराना की दो सगी बहनों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और विधिक ज्ञान के दम पर न केवल परिवार, बल्कि पूरे जनपद शामली का नाम रोशन किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की अधिवक्ता चमन आरा और उनकी बहन अधिवक्ता शबिस्ता परवीन को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। दोनों बहनों को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से कैराना क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

पीडीए की ओर से हाईकोर्ट में रखेंगी पक्ष

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से जारी पत्र के अनुसार अधिवक्ता चमन आरा और शबिस्ता परवीन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, अधिवक्ता शबिस्ता परवीन की नियुक्ति के संबंध में प्राधिकरण के प्रभारी विधि अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। उन्हें प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में वादों पर पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया है। दोनों बहनों को मिली यह जिम्मेदारी उनकी विधिक क्षमता, अनुभव और कार्यकुशलता पर प्राधिकरण के भरोसे को दर्शाती है। हाईकोर्ट में पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्ति उनके विधिक करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दोनों बहनों ने अपने पिता डॉ. तसनीम अहमद फारूकी और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत के चलते वह इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। दोनों की सफलता पर परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कैराना की बेटियों ने पेश की मिसाल

चमन आरा और शबिस्ता परवीन की उपलब्धि कैराना की उन बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो उच्च शिक्षा हासिल कर विधि के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। दोनों बहनों ने साबित किया है कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी बड़े न्यायिक मंचों पर अपनी पहचान कायम कर सकती हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दोनों सगी बहनों की सफलता से कैराना और जनपद शामली का गौरव बढ़ा है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

ब्यूरो रिपोर्ट सन्नी गर्ग

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें