Blog Page 2

HomeBlog Page 2
Gill dropped, Ishan Kishan and Rinku Singh included in India's squad for the T20 World Cup

गिल बाहर, इशान किशन और रिंकू सिंह टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल

मुंबई, 20 दिसंबर :- राष्ट्रीय चयन समिति ने प्रतिष्ठा के बजाय वर्तमान की फॉर्म को प्राथमिकता देते हुए रन बनाने के लिए जूझ रहे स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ रिंकू सिंह को वापस टीम में शामिल किया।मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक में गिल को टीम से बाहर रखना सबसे दिलचस्प फैसला रहा, हालांकि उनकी फॉर्म को देखते हुए यह बहुत है हैरानी भरा नहीं था। गिल को बाहर किए जाने के बाद उनके स्थान पर आॅलराउंडर अक्षर पटेल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।टेस्ट और वनडे में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में से एक होने के बावजूद गिल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विशेष रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में एक निश्चित भूमिका निभाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं ने किसी खिलाड़ी की प्रतिष्ठा के बजाय विशेष प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना उचित समझा।पावरप्ले में गिल के स्ट्राइक रेट को लेकर चिंताएं और बेहतर विकल्प मौजूद होने का असर उन पर पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 4, 0 और 28 रन बनाए।चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''शुभमन गिल इस समय रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और वह पिछले विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।’’इसके विपरीत ईशान की वापसी से स्पष्ट होता है कि चयनकर्ता शीर्ष क्रम में बाएं और …

  • more articles

भारत की ऊर्जा मांग से नया आकार लेगा वैश्विक बाजार : रोसनेफ्ट प्रमुख

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) रूस की पेट्रोलियम कंपनी रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इगोर सेचिन ने कहा है कि अगले एक दशक में वैश्विक तेल मांग में होने वाली वृद्धि …

किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: योगी

पहले रामभक्त नहीं जा पाते थे अयोध्या, अब रामद्रोही नहीं आ सकते अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 516 करोड़ रुपये की 262 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास पहले गुंडों …

सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो के ‘पृथ्वी रक्षक’ ने दिखाया कचरे को मिट्टी की ताकत में बदलने का रास्ता

नई दिल्ली। भारत के शहरों से हर दिन बड़ी मात्रा में जैविक कचरा निकलता है। सब्जियों और फलों के छिलके, बचा हुआ खाद्य पदार्थ और खराब हो चुकी उपज अक्सर …

एक संत और साधक असाधारण प्रशासक

संन्यास से सिंहासन के सफर में धर्म और राजनीति के साथ सत्ता से कदमताल करते हुए देश के सबसे बड़े सूबे को अपने विकासवादी परिकल्पना के सांचे में ढालने का …

संघर्ष से शिखर तक: ब्रजेश पाठक की प्रेरणादायी राजनीतिक यात्रा

ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जिनकी यात्रा छात्र राजनीति से शुरू होकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद तक पहुंची है। उनका …