स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

आशा वर्कर्स का ब्लॉक स्तरीय धरना एक सितंबर को

आशा वर्कर्स का ब्लॉक स्तरीय धरना एक सितंबर को

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू से संबद्ध) से जुड़ी आशा वर्कर्स अपनी समस्याओं को लेकर एक सितंबर को धरना देंगी।आशा वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक उपाध्यक्ष शमरीन सिद्दीकी ने बताया कि एक सितंबर को सभी आशाएं एकजुट होकर नगर में रैली निकालेंगी। इसके बाद उप-जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मांगपत्र सौपेंगी एवं अस्पताल परिसर में धरना देंगी। आशाओं की मांग है कि उन्हें नियमित एवं न्यूनतम वेतन रुपए 42000 दिया जाए। पेंशन और स्थायीकरण, ईएसआईसी के तहत स्वास्थ्य बीमा लाभ, आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करते हुए श्रम कोड वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक प्रत्येक मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सितारगंज में आशा वर्कर्स के कुल 194 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 191 कार्यरत है। आशा वर्कर्स के ब्लॉक स्तरीय धरने से मातृत्व एवं शिशु देखभाल के कार्यक्रम प्रभावित होंगे। जननी सुरक्षा योजना एवं जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के लाभार्थियों को परेशानी हो सकती है। इसके अतिरिक्त शिशु एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य एवं प्रसव का कार्य, परिवार नियोजन (पुरुष एवं महिला नसबंदी समेत जनसंख्या नियंत्रण के कृत्रिम उपाय), जन्म-मृत्यु एवं लक्ष्य दंपत्ति का रिकार्ड, क्षय (टी.वी.) उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम, डेंगू,मलेरिया जैसे जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों के सर्वे प्रभावित होंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें