स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

गुरुग्राम में आज ऐतिहासिक होगा ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन: पंकज डावर

गुरुग्राम में आज ऐतिहासिक होगा ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन: पंकज डावर
  • सेक्टर-17 ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट में दोपहर 03:00 बजे से होगा शुभारंभ
  • अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में पहुंचने की अपील

गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को कांग्रेस का ऐतिहासिक सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम ना होकर कार्यकर्ताओं में और अधिक जोश का संचार करने का माध्यम बनेगा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने बताया कि शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर 03:00 बजे ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट सेक्टर-17 में यह सम्मेलन होगा।
पंकज डावर के मुताबिक, सम्मेलन में हरियाणा प्रभारी संजय दत्त संगठन की मजबूती पर मार्गदर्शन देंगे। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। पूर्व सांसद राज बब्बर भी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेंगें। पंकज डावर ने कहा कि सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गुडगांव विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचेंगे। पंकज डावर ने बताया कि यह सम्मेलन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हरियाणा की जनता की आवाज को बुलंद करने का मंच होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भाजपा ने हरियाणा को सिर्फ जुमलों और वादों के सहारे चलाया है। बेरोजगारी, महंगाई, टूटी सडक़ें, जलभराव, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं। गुरुग्राम जैसे साइबर सिटी में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पंकज डावर ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन गुडग़ांव में कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा और 2029 के लोकसभा, विधानसभा चुनावों की तैयारी की नींव रखेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें