स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

2027 के रण के लिए भाजपा का शंखनाद, हल्द्वानी में कार्यसमिति का महामंथन

2027 के रण के लिए भाजपा का शंखनाद, हल्द्वानी में कार्यसमिति का महामंथन
  • नितिन नवीन बोले- पहाड़ की ऊर्जा से मिलती है देशसेवा की ताकत

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दूसरा सत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में शुरू हुआ। उनके पहली बार कुमाऊं दौरे पर पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सुबह के पहले सत्र में संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा की गई।
दूसरे सत्र में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और सरकार के कामकाज को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

देवभूमि की ऊर्जा से देशसेवा को मिलती है नई ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान देवभूमि और कुमाऊं की आध्यात्मिक ऊर्जा का उल्लेख करते हुए कहा कि पहाड़ों की धरती के वातावरण में एक अलग तरह की शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऊर्जा को महसूस करते हैं और यही ऊर्जा उन्हें निरंतर देशसेवा के लिए प्रेरित करती है। नितिन नवीन ने मां नयना देवी को प्रणाम करते हुए बाबा नीम करोली महाराज को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज पर आधारित हनुमान अंश फिल्म देखने की इच्छा भी जाहिर की। बता दें कि उनके इस संदेश में देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत, प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास और देशसेवा के संकल्प का भाव प्रमुखता से उभरकर सामने आया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें