स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

भाजपा सांसद बोले- जेन-जी की देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता

भाजपा सांसद बोले- जेन-जी की देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता
  • तिरंगा 1.4 अरब भारतीयों के संकल्प का प्रतीक

एजेंसी। नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, तिरंगा सिर्फ हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है। यह 1.4 अरब भारतीयों के संकल्प का प्रतीक है। यह हमारी आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। आज की बाइक रैली और तिरंगा यात्रा के जरिए हम उस पीढ़ी को नमन करते हैं जिसके कंधों पर हम खड़े हैं, उन स्वतंत्रता सेनानियों को जिनके सर्वोच्च बलिदान की वजह से आज तिरंगा गर्व से लहरा रहा है। साथ ही हम आने वाली पीढ़ी का भी जश्न मनाते हैं, जो हमारे राष्ट्र का भविष्य भी है और नेतृत्व भी। उन्होंने कहा, यह बहुत गर्व और खास पल है क्योंकि यह हमारा 80वां स्वतंत्रता दिवस है। आपके माध्यम से मैं भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपके सभी दर्शकों को दिल से शुभकामनाएं देना चाहूंगी।
वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, यह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की ओर से हर नागरिक से अपील है कि तिरंगा यात्रा में भाग लें, चाहे आप यहां हों या वहां, आप जहां भी हैं। तिरंगा यात्रा में हिस्सा लें। उन्होंने युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा, ह्लमुझे लगता है कि सांसदों और सैनिकों के अलावा आज की तिरंगा यात्रा में पूरी जेन-जी हिस्सा ले रही है। जेन-जी की देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने कहा, ह्लहम हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं लेकिन पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद यह जश्न हर परिवार का त्योहार बन गया है। देशभर के लोग इस राष्ट्रीय त्योहार को बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहे हैं।
उधर, भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, पहले सिर्फ लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का भाषण होता था। इसलिए आज की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, और इसका संदेश दूर-दूर तक जाएगा। उन्होंने कहा, आज बाइक रैली है। दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी मंत्री, सभी सांसद और युवा इस बाइक रैली में भाग लेंगे। इससे एक संदेश जाएगा और यह संदेश दूर तक जाएगा। यह संदेश झारखंड तक पहुंचेगा कि देश के युवा पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, हमारे देश की जेन-जी में बहुत ताकत है। उनकी ताकत को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इसलिए पीएम मोदी ने पिछले कई वर्षों से युवाओं के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया है। सरकार का हर फैसला इस देश के युवाओं को समर्पित है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें