स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपाअल्मोड़ा का ऐतिहासिक नंदा देवी का मेला देवभूमि की संस्कृति का ध्वजवाहकपुलिस ने डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद‘Aigiri Nandini’ गाने को लेकर संगीतकार के आरोप, मेकर्स ने हासिल किए सिंक राइट्स70 सागौन पेड़ों की जांच के बीच, ठेकेदार बेचैन...जांच अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंडराता रहाराहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलनियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: योगीडीएम ने बैंकों को दिए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देशमिनिस्ट्रीयल फेडरेशन द्वारा दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपाअल्मोड़ा का ऐतिहासिक नंदा देवी का मेला देवभूमि की संस्कृति का ध्वजवाहकपुलिस ने डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद‘Aigiri Nandini’ गाने को लेकर संगीतकार के आरोप, मेकर्स ने हासिल किए सिंक राइट्स70 सागौन पेड़ों की जांच के बीच, ठेकेदार बेचैन...जांच अधिकारी के कार्यालय के बाहर मंडराता रहाराहुल गांधी पर CM धामी का हमला, अजीत डोभाल के बहाने कांग्रेस पर साधा निशाना‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर दोस्ती, प्यार और लड़कों की इनसिक्योरिटीज से भरपूर, हंसी का लगाएगा तड़का26 सितंबर को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपीलनियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: योगी

सरकारी जमीनों को लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार : भूपेंद्र सिंह भोज

सरकारी जमीनों को लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार : भूपेंद्र सिंह भोज

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों की बहुमूल्य भूमि एवं संपत्तियों को लीज पर देने और पीपीपी मोड के नाम पर निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार की नीतियों से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश की बहुमूल्य सरकारी संपत्तियों को अपने चहेतों के हित में इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है।
भोज ने कहा कि उत्तराखंड की जमीन केवल सरकार की संपत्ति नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की अमानत है। ऐसे में सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीनों को लंबे समय के लिए लीज पर देना और उन्हें निजी कंपनियों के हवाले करना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन जमीनों को किस व्यक्ति अथवा कंपनी को, कितनी अवधि के लिए और किन शर्तों पर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मसूरी स्थित पार्क एस्टेट (हाथीपांव) की लगभग 142 एकड़ भूमि को कथित तौर पर 15 वर्षों की लीज पर दिए जाने का मामला सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जमीन और सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में कौड़ियों के भाव सौंपने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध करेगी। यदि सरकार ने पारदर्शिता नहीं बरती तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़क से सदन तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें