स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परहोमकुंड में बड़ी पूजा के बाद तीन चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाईहोमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदे जाएंगे 10 लाख से अधिक कारतूसयूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहनसेवा संकल्प अभियान: पाटी में रक्तदान शिविर, 8 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में बुद्धेश्वर चौराहे के पास गत 15 सितंबर की तड़के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हनुमन्त टाइल्स के पास हुआ। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तल, रैथा निवासी नागेश्वर का बेटा दीपक वर्मा अपने गांव के साथी अभिषेक कुमार कश्यप के साथ हीरो स्प्लेंडर बाइक (यूपी 32 एल बी 8759) से बंधरा से घर लौट रहा था।

मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे दोनों बुद्धेश्वर चौराहे के पास हनुमन्त टाइल्स के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (यूपी 32 एन एम 8297) ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज  ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। दीपक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं अभिषेक का ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता नागेश्वर की तहरीर पर पारा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें