स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

भूपेंद्र सिंह बने अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भूपेंद्र सिंह बने अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा की पीलीभीत इकाई में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार करते हुए भूपेंद्र सिंह को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भूपेंद्र सिंह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
भूपेंद्र सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह हिंदू महासभा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भूपेंद्र सिंह के जिला महामंत्री बनाए जाने पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारी के साथ वह अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें