स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
युवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पायुवक के आत्महत्या मामले में दो साल बाद छह लोगों पर केस दर्जगुरुग्राम में रात के समय 17 कर्मचारी करेंगे मुख्य सडक़ों की स्ट्रीट लाइटों की निगरानीसीएंडडी को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने जारी किए नए दिशा-निर्देशगुरुग्राम की दुनिया के प्रमुख ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचान: राव नरबीर सिंहसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पा

भटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

भटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

  • जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक सुरेश चौहान और डीएम प्रशांत आर्य ने किया प्रतिभाग
  • लाभार्थियों को वितरित हुए लाखों रुपये के चेक, 147 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पायनियर समाचार सेवा। भटवाड़ी/उत्तरकाशी। शासन के निदेर्शों के क्रम में जनपद उत्तरकाशी में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड परिसर भटवाड़ी में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तथा मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर आमजन को योजनाओं, सेवाओं एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। श्रम, उद्यान, बाल विकास, कृषि सहित अन्य विभागों ने मंच के माध्यम से अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल संवेदना समूह ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न विकासखंडों में कुल छह बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं और सभी को विकास की इस प्रक्रिया में सहभागी बनना चाहिए। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि शिविर का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत परिवारों को पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक और उपकरण वितरित किए गए। रीप परियोजना के तहत डेरी एवं गाय पालन के लिए मंजू देवी, मीरा रावत और विशन देई को 35-35 हजार रुपये तथा आटा चक्की स्थापना के लिए मनोरमा देवी और बबीता देवी को 30-30 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। पशुपालन विभाग ने सामान्य बकरी एवं गाय पालन के लिए करण चंद और प्रमोद सिंह को 63-63 हजार रुपये तथा मदन लाल और जगेंद्र सिंह को 36-36 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत सुनीता और सरोजनी को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इसके अलावा दिव्यांगजनों को कान की मशीन और छड़ियां भी प्रदान की गईं। एनआरएलएम के अंतर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को कुल लाखों रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 147 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं। होम्योपैथिक विभाग ने 45 तथा आयुर्वेदिक विभाग ने 53 लोगों का परीक्षण किया। शिविर में मधुमेह, रक्तचाप सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। पंचायतीराज विभाग ने परिवार रजिस्टर की 56 सेवाएं, पांच जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, तीन यूसीसी तथा तीन राशन कार्ड संबंधी सेवाएं प्रदान कीं। श्रम विभाग ने 50 श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करते हुए छात्रवृत्ति और निर्माण कार्य से संबंधित फॉर्म वितरित किए। कृषि विभाग ने पीएम किसान सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी, जबकि विद्युत विभाग ने पांच नए विद्युत संयोजन के आवेदन प्राप्त किए। पशुपालन विभाग ने 30 पशुपालकों को चिकित्सा संबंधी परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा कमलेश, हरीश डंगवाल, प्रताप रावत, मनुजेंद्र रावत, हंसराज चौहान, मनोज चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें