स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

किसान नेता पर फर्जी मुकदमे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

किसान नेता पर फर्जी मुकदमे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। उधम सिंह नगर खटीमा में भारतीय किसान अभियान चढूनी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि काशीपुर में किसान नेता जितेन्द्र सिंह जीतू पर स्कूल प्रबंधन द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसका संगठन कड़ा विरोध करता है। संगठन ने आरोप लगाया कि काशीपुर स्थित एक ओंकार ग्लोबल एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चे की कुछ माह की फीस न जमा होने पर बच्चों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया। इसका विरोध किसान नेता जितेन्द्र सिंह जीतू द्वारा किया गया था। विरोध से नाराज होकर स्कूल प्रबंधन ने किसान नेता पर झूठे और गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी एफआईआर दर्ज करवा दी।
इस को लेकर गुस्सा आए किसान यूनियन के पदाधिकारी ने रोष प्रकट करते हुए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि किसान नेता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है, और इसे भारतीय किसान यूनियन चढूनी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी ने कहा कि किसानों मजदूरों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे कोई भी मुकदमा उन्हें ड्रा नहीं सकता किसानो की आवाज को दबने नहीं देंगे। इस दौरान गुरसेवक सिंह महार प्रदेश अध्यक्ष, गुरविंदर सिंह भुल्लर प्रदेश उपाध्यक्ष, मनजिंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष, अनिल सिंह राणा ब्लॉक अध्यक्ष खटीमा, सुभाष सिंह राणा, विजय सिंह राणा, सुखमीत सिंह, सुखविंदर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें