स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

भारतीय ओलंपिक संघ पांच दिसंबर को अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव करेगा

आईओए ने कहा , योग्य एनएसएफ सदस्य 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर दो बजे तक अपने दो खिलाड़ी प्रतिनिधियों को एथलीट आयोग के लिये नामांकित कर सकते हैं ।

भारतीय ओलंपिक संघ पांच दिसंबर को अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव करेगा

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अपनी नयी कार्यकारी परिषद का चुनाव पांच दिसंबर को करेगा जिसके लिये शनिवार को संजय कुमार श्रीवास्तव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव दिल्ली और चंडीगढ के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। आईओए ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 , राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल निकाय) नियमों ,2026, आईओए के संशोधित संविधान और आईओए चुनाव के उप नियमों और नियमों के तहत पूरी की जायेगी। 

इसने कहा कि चुनाव अधिकारी की निगरानी में एथलीट आयोग, उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (एसओएम) और आईओए कार्यकारी परिषद के चुनाव होंगे। आईओए ने एक बयान में कहा,आईओए ने संजय कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी , पूर्व चुनाव आयुक्त , दिल्ली और चंडीगढ, को 2026 चुनाव के लिये चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है । वह एथलीट आयोग, उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ी (एसओएम) और आईओए कार्यकारी परिषद के चुनाव करायेंगे। एसओएम चुनाव की प्रक्रिया 18 सितंबर को शुरू हो गई थी जिसके लिये योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं । इसके बाद राष्ट्रीय खेल प्रशासन ढांचे के तहत पात्रता और स्तरीय मानदंडों के अनुरूप रोस्टर तैयार किया जाएगा। 

चुनाव अधिकारी ने 2026-2030 के लिए आईओए एथलीट आयोग के चुनावों की भी सूचना दी है, जिसमें तीन नवंबर को मतदान, मतगणना और नतीजों की घोषणा तय है। आईओए ने कहा ,'' योग्य एनएसएफ सदस्य 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर दो बजे तक अपने दो खिलाड़ी प्रतिनिधियों को एथलीट आयोग के लिये नामांकित कर सकते हैं । आयोग में पांच पुरूष और पांच महिला सदस्य होंगे। नियमों के अनुसार ओलंपिक श्रेणी के खिलाड़ियों और बड़ी स्पर्धाओं में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिये अलग प्रतिनिधित्व का प्रावधान है। पांच दिसंबर को आईओए कार्यकारी परिषद के चुनाव के साथ प्रक्रिया पूरी होगी। आईओए अध्यक्ष पी टी उषा ने अच्छे प्रशासन को मजबूत बनाने के संगठन के प्रयासों की दिशा में इसे अहम कदम बताया।

 उन्होंने कहा ,2026 के चुनाव भारतीय ओलंपिक आंदोलन में अच्छे प्रशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने में एक अहम मील का पत्थर हैं। हमारा मकसद मजबूत, भरोसेमंद और खिलाड़ियों पर केंद्रित संस्थान बनाना है, जो ओलंपिक चार्टर के अनुरूप हो । उषा 10 दिसंबर 2022 को आईओए अध्यक्ष बनी थी और निर्विरोध चुनी गई थी । वह आईओए अध्यक्ष पद पर काबिज होने वाली पहली महिला भी थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें