स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

मध्य कमान मुख्यालय व सैदपुर ब्रिगेड की जीत से आगाज

मध्य कमान मुख्यालय व सैदपुर ब्रिगेड की जीत से आगाज
  • ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन मध्य कमान मुख्यालय ने रोमांचक मुकाबले में मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय को 4-3 से शिकस्त दी जबकि सैदपुर ब्रिगेड ने एएमसी सेंटर एंड कॉलेज को 4-1 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
 
लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय और सैदपुर ब्रिगेड ने मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय के तत्वावधान में लखनऊ सैन्य स्टेशन में आयोजित ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। मंगलवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में लखनऊ स्टेशन की विभिन्न सैन्य संस्थाओं की अधिकारी टीमों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

पहले मैच में मध्य कमान मुख्यालय ने रोमांचक मुकाबले में मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय को 4-3 से शिकस्त दी। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। हालाकि मध्य कमान मुख्यालय ने निर्णायक क्षणों में बेहतर तालमेल की बदौलत जीत दर्ज की। दिन के दूसरे मुकाबले में सैदपुर ब्रिगेड ने एएमसी सेंटर एंड कॉलेज को 4-1 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। सैदपुर ब्रिगेड ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और शानदार टीमवर्क के दम पर एकतरफा जीत अपने नाम की।

टूर्नामेंट के दौरान मैचों के संचालन में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है, जिसके प्रशिक्षित रेफरी और अंपायर मैचों का संचालन कर रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जून 2026 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन अधिकारियों के बीच खेल भावना, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।आज मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, सहभागिता एवं खेल के प्रति समर्पण देखने को मिला जो भारतीय सेना की शारीरिक दक्षता, टीम भावना एवं आपसी एकजुटता की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें