मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज बना जनपदीय राइफल शूटिंग का ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता।  जनपदीय माध्यमिक विद्यालय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज बना जनपदीय राइफल शूटिंग का ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता।  जनपदीय माध्यमिक विद्यालय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में आर कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज बादशाह नगर की खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब 12 अगस्त को रायबरेली में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल निदेशालय के तत्वावधान में बुधवार को बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के माध्यम से डी-शार्प शूटर एकेडमी, जानकीपुरम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों को स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की अवधारणा अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में सूर्या ने स्वर्ण, आदर्श पाल ने रजत और शिवांश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में दीपक रावत ने स्वर्ण, प्रतीक यादव ने रजत तथा गौरव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग में यशवेंद्र गौतम ने स्वर्ण, ऋषि ने रजत और शिवम ने कांस्य पदक हासिल किया। इन तीनों वर्गों के सभी पदक विजेता बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज काकोरी के छात्र रहे।

अंडर-19 बालिका वर्ग में आर कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज बादशाह नगर की पिंकी ने स्वर्ण, मुस्कान ने रजत और अदिति कश्यप ने कांस्य पदक जीता।

समापन समारोह में डी-शार्प शूटर एकेडमी के प्रबंधक यशवेंद्र सिंह और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मंडलीय क्रीड़ा समिति के सचिव विश्वजीत पांडे, अंकुर पांडे, प्रवीण शर्मा, प्रमिला भारती, लईक अहमद, परमेंद्र मिश्रा, विप्लव चौधरी, ममता सिंह, अमित कुमार, नंदिनी गुप्ता, राधा, शिल्पी तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।