स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

डीएम ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर बढ़ाया हौसला, राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने को किया प्रेरित

पायनियर बाराबंकी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गुरुवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। आवास विकास कॉलोनी स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों को डीएम ने अपने कार्यालय में मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

इस दौरान अव्यांश, अरुण प्रताप सिंह, वरुण प्रताप सिंह, वैष्णवी, ईशान सिंह, अक्षत सिंह, अथर्व वर्मा, समर मौर्य, रेयान, असदुल्ला, एकाग्र सिंह, अनुभव मिश्रा और अनय वर्मा को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय रेफरी जितेंद्र कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया।

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि खेल में सफलता के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर प्रशिक्षक मनीष दत्त व तुषार विश्वकर्मा ने एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को प्रतीक चिह्न भेंट किया। प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सम्मान से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार व जिला सचिव सतीश चौहान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें