स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
फ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएमफ्रांस पहुंचा आईएनएस त्रिशूल, ‘वरुण’ अभ्यास में दिखेगी भारतीय नौसेना की ताकतग्लोबल मंच पर चमकेगा ब्रज की 'दीदियों' का हुनरहिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगेनई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेकसीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घरकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: योगीतकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडलराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की आकर्षक झांकी ने मोहा मनत्योहारों में डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की नजर, 573 संचालकों को नोटिसटीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें चिकित्साधिकारी : डीएम

जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े युवक को एटीएस ने किया गिरफ्तार

जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े युवक को एटीएस ने किया गिरफ्तार

पाकिस्तान भेजता था चंदे की रकम, इसे पहले मेरठ में रहकर मदरसे में पढ़ाई की थी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से कथित तौर पर जुड़े मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपी मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा जुटाकर आतंकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान भेजने का प्रयास करता था। एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मीरगंज, थाना रौटा, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है। जहां आरोपी जफर इसे पहले मेरठ में रहकर एक मदरसे में पढ़ाई कर चुका है।

जांच में कथित तौर पर मसूद अजहर के भाषणों तथा जिहादी सामग्री को साझा किए जाने की जानकारी सामने आई। वहीं पूछताछ में आरोपी जफर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसने जैश-ए-मुहम्मद, जिहाद और मुजाहिदों की शहादत के बारे में पढ़ा था। इसके बाद वह मसूद अजहर से प्रभावित हुआ और मुजाहिद बनने की इच्छा रखने लगा। जांच एजेंसी के मुताबिक, जफर कई पाकिस्तानी जिहादी व्हाट्सऐप ग्रुपों से जुड़ा था। जहां जिहाद और चंदे से संबंधित बातचीत की गई थी।

आरोप है कि वह फेसबुक के जरिए चेहरा ढककर जिहाद और खिलाफत से संबंधित बयान भी देता था। एटीएस के अनुसार, जफर जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े कथित जिहादी ग्रुपों के माध्यम से एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया और उसने जिहादी गतिविधियों में मदद करने की पेशकश की। हैंडलर ने उसे पाकिस्तान का एक बैंक खाता उपलब्ध कराया, जिसमें आरोपी ने रकम भेजने का प्रयास किया, लेकिन लेन-देन सफल नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर हैंडलर से बाइनेंस अकाउंट की जानकारी मांगी और अन्य पाकिस्तानी संदिग्धों के संपर्क में आया। इसके माध्यम से यूएसडीटी के रूप में कई बार रकम भेजी गई। एटीएस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें