स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेदिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

एशियाई आर्म बॉक्सिंग के स्वर्ण विजेता अभिषेक साहनी सम्मानित

एशियाई आर्म बॉक्सिंग के स्वर्ण विजेता अभिषेक साहनी सम्मानित

लखनऊ, पायनियर। प्रथम एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अभिषेक साहनी को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। अभिषेक साहनी ने सीनियर 74 किलोग्राम लो बॉडी कॉन्टैक्ट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने भी उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी।

थाईलैंड के पटाया में आयोजित चैंपियनशिप में गोरखपुर के रहने वाले अभिषेक ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई, 2026 तक आयोजित हुई थी।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता अभिषेक के खेल करियर के साथ-साथ भारतीय आर्म बॉक्सिंग के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करना खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। अभिषेक की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आर्म बॉक्सिंग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और पहचान मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है और प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होता है।इस अवसर पर अमैच्योर आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के सचिव नसरुद्दीन भी उपस्थित रहे। उन्होंने अभिषेक साहनी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें