स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

यूपी में इंटरनेशनल कोचों के लिए आवेदन शुरू, मिलेगी 1.5 लाख सैलरी, 14 अगस्त है लास्ट डेट

यूपी में इंटरनेशनल कोचों के लिए आवेदन शुरू, मिलेगी 1.5 लाख सैलरी, 14 अगस्त है लास्ट डेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश खेल विभाग ने प्रदेश के आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

विभाग की ओर से पुरुष वर्ग में फुटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट और जूडो, महिला वर्ग में हैंडबॉल तथा पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में हॉकी, वॉलीबॉल, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती और तीरंदाजी के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही उसने ओलंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ खेल, विश्व कप अथवा विश्व चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो। पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भी आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा ऐसे प्रशिक्षक, जिन्होंने ओलंपिक, विश्व कप, एशियाई या कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया हो, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक एवं खेल संबंधी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर दो प्रतियों में 14 अगस्त 2026 तक जमा करनी होंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें