स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

केवाईसी अपडेट के नाम पर भेजा एपीके फ़ाइल, खाते से उड़ाए 99,900 रुपए

केवाईसी अपडेट के नाम पर भेजा एपीके फ़ाइल, खाते से उड़ाए 99,900 रुपए

व्हाट्सऐप पर फाइल इंस्टॉल कराते ही शुरू हुए अनधिकृत लेन-देन, एफआईआर दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार निवासी राजेंद्र सिंह यादव साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि केवाईसी अपडेट करने के नाम पर जालसाज ने उन्हें फोन कर व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल भेजी। फाइल इंस्टॉल करने के कुछ ही देर बाद उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99,900 रुपए के अनधिकृत लेन-देन हो गए। पीड़ित ने गत दो सितंबर को जानकीपुरम थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, गत दो सितंबर को मोबाइल से फोन आया था।

कॉल करने वाले ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड की केवाईसी प्रक्रिया से संबंधित बताया। बातचीत के दौरान उसने व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल भेजी, जिसे राजेंद्र ने मोबाइल में डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद बैंक खातों से उनकी अनुमति के बिना रकम निकलने लगी। तहरीर के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से पांच पीओएस लेन-देन के जरिए 24,900, 25,000, 20,000, 25,000 और 5,000 रुपये निकाले गए। इनमें चार लेन-देन डिस्ट्रिक्ट/गुरुग्राम और एक एचपी पे डेबिट सीए/मुंबई के नाम से दर्ज है।

कुल 99,900 रुपए की रकम निकली। बैंक स्टेटमेंट में खाते का ओपनिंग बैलेंस 88,065.39 रुपये और क्लोजिंग बैलेंस 11,834.61 रुपए दर्शाया गया है। पीड़ित ने अन्य बैंक खातों से भी बिना अनुमति लेन-देन होने की बात कही है। राजेंद्र का आरोप है कि एपीके फाइल के जरिए मोबाइल या बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें