स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

अपनी रसोई रेस्टोरेंट पर 25 हजार व इनफिनिटी ग्लैम का 10 हजार रुपये का चालान

अपनी रसोई रेस्टोरेंट पर 25 हजार व इनफिनिटी ग्लैम का 10 हजार रुपये का चालान
  • स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने की कार्रवाई
  • सदर बाजार में दुकानदारों को सडक़ पर कूड़ा न डालने की हिदायत

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ नागरिक सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चालान कार्रवाई, जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए।

नगर निगम की ओर से ओल्ड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट के विरुद्ध कचरा फैलाने के मामले में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से कचरे का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में  सहयोग करने की अपील की गई है। टीम द्वारा एक अन्य कार्रवाई करते हुए झाड़सा रोड स्थित ओइन्फिनिटी ग्लैम पर भी कचरा फैलाने के मामले में 10 रुपये रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम द्वारा प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे को सार्वजनिक स्थानों पर न डालें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उसका उचित निस्तारण करें।

सदर बाजार में दुकानदारों से सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका ने पार्षद आशीष गुप्ता के साथ सदर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने सडक़ पर कूड़ा न डालें और न ही कूड़ा जमा होने दें। दुकानदारों से नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। सेवा ही संकल्प के तहत वार्ड नंबर 34 में शनि मंदिर के आसपास तथा दौलताबाद फ्लाईओवर चौक पर निगम पार्षद सुरेखा चौहान व नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में वार्ड 22 में भी पार्षद विकास यादव व नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फैलाने की अपील की गई। नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई, नियमित निरीक्षण, जन-जागरूकता और नागरिक सहभागिता के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें