मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

अन्ना कलिंस्काया ने पहली बार फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

पेरिस। रूस की अन्ना कलिंस्काया ने सोमवार को आॅस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा को 6-4, 2-6, 7-6 (10-7) से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला लगभग तीन घंटे तक चला, जिसमें पोटापोवा निर्णायक सेट में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
अन्ना कलिंस्काया ने पहली बार फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

पेरिस। रूस की अन्ना कलिंस्काया ने सोमवार को आॅस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा को 6-4, 2-6, 7-6 (10-7) से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला लगभग तीन घंटे तक चला, जिसमें पोटापोवा निर्णायक सेट में दो बार मैच जीतने की स्थिति में पहुंचकर भी उसे समाप्त नहीं कर सकीं। इसके बाद कलिन्स्काया ने सुपर टाईब्रेकर में 4-1 के घाटे से शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज कलिन्स्काया का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल होगा। इससे पहले वह 2024 आॅस्ट्रेलियन ओपन में भी अंतिम आठ में पहुंच चुकी हैं। पुरुष वर्ग में खिताब के प्रबल दावेदार और इटली के शीर्ष खिलाड़ी यानिक सिनर के दूसरे दौर में बाहर होने के बावजूद, इटली के फ्लावियो कोबोली ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर देश की उम्मीदें कायम रखी हैं।

दसवीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली ने अमेरिका के जाचरी स्वजदा को 6-2, 6-3, 6-7 (3), 7-6 (5) से हराकर अपने करियर में दूसरी बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। फ्रेंच ओपन में पहली बार अंतिम आठ में पहुंचे इस खिलाड़ी का अब सामना चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स आॅगर-अलियासिमे और गैर वरीय एलेजांद्रो टैबिलो के बीच होने वाले चौथे दौर के मुकाबले के विजेता से होगा।

लेखक

Editorial Pioneer

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा” “हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ, The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

लेखक की सभी खबरें →